मनीष सिसोदिया के खिलाफ ED की कार्रवाई तेज, 37 जगहों पर छापेमारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 जून 2025): दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सरकारी स्कूलों में क्लासरूम निर्माण में हुई कथित धांधली को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करते हुए ED ने दिल्ली और एनसीआर समेत कुल 37 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य रूप से उन कांट्रेक्टरों और बिचौलियों के खिलाफ केंद्रित है, जो स्कूल निर्माण परियोजनाओं में सरकारी धन के दुरुपयोग और घोटाले में शामिल बताए जा रहे हैं। यह मामला तब से जांच के घेरे में है जब स्कूल निर्माण में अत्यधिक लागत और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। ED की इस छापेमारी को सिसोदिया के खिलाफ चल रही व्यापक जांच का हिस्सा माना जा रहा है, जो पहले से ही आबकारी नीति घोटाले में जेल जा चुके हैं। लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई ने आम आदमी पार्टी की मुश्किलें भी बढ़ा दी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।