दादरी में किसानों को राहत: विधायक ने बांटी कृषक दुर्घटना सहायता राशि
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (17 जून 2025): उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) द्वारा किसानों के हित में संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्ध नगर के समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने इस योजना के तहत चयनित कृषक पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की।
अपने एक्स अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पात्र लाभार्थियों को सहायता धनराशि वितरित की गई। यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)
के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए संचालित एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो दुर्घटना (Accident) की स्थिति में कृषकों एवं उनके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। हमारा संकल्प है कि हर किसान सुरक्षित रहे, सशक्त बने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बने। प्रदेश सरकार सदैव किसानों के साथ खड़ी है।

योजना का उद्देश्य:
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का उद्देश्य राज्य के पंजीकृत कृषकों, बटाईदारों एवं उनके परिवारजनों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना राज्य सरकार द्वारा पूर्णतया वित्तपोषित है और पात्र व्यक्तियों को मृत्यु अथवा दिव्यांगता की स्थिति में निश्चित सहायता राशि प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने योजना से जुड़े लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी दी और उन्हें आगे भी सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वही कार्यक्रम में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।