Greater Noida में जब्त वाहनों की नीलामी, गाज़ियाबाद निवासी ने लगाई सबसे ऊंची बोली
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (13 जून 2025): गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट द्वारा संचालित “ऑपरेशन क्लीन” (“Operation Clean) अभियान के तहत थाना सूरजपुर पुलिस (Surajpur Police Station) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जब्त 118 वाहनों की सफलतापूर्वक सार्वजनिक नीलामी (Auction) कराई। जिसमें गाजियाबाद निवासी ने 3,11,000 की सबसे ज्यादा की बोली लगाई और यह कार्रवाई न्यायालय (Court) से विधिवत आदेश पर की गई।
इस नीलामी में 112 दोपहिया, 4 तिपहिया और 2 चौपहिया वाहनों को शामिल किया गया था, जिन्हें 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया था। निर्धारित समयावधि पूरी होने और न्यायिक प्रक्रिया के पालन के बाद इन वाहनों का मूल्यांकन कर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से इच्छुक बोलीदाताओं को आमंत्रित किया गया।

नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 30,000 की धरोहर राशि जमा करनी पड़ी। प्रतिस्पर्धी बोलियों के बीच गाजियाबाद निवासी मोहम्मद अनीस ने 3,11,000 की सर्वोच्च बोली लगाई, जिसके आधार पर उन्हें सभी 118 वाहन आवंटित किए गए। अन्य प्रतिभागियों को उनकी धरोहर राशि नियमानुसार लौटा दी गई।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (तृतीय) सेन्ट्रल नोएडा, थाना प्रभारी सूरजपुर, RI टेक्निकल, एवं परिवहन विभाग गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न किया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।