जेवर एयरपोर्ट को जोड़ेगी ‘इमरजेंसी रोड’, डीएम मनीष कुमार ने लिया जायज़ा
टेन न्यूज नेटवर्क
जेवर (09 जून, 2025): जेवर एयरपोर्ट परियोजना को समयबद्ध गति देने के उद्देश्य से गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Verma) ने आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा बनाई जा रही इमरजेंसी रोड (Emergency Road) का स्थलीय निरीक्षण किया। यह 8 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी सड़क जेवर एयरपोर्ट को त्वरित संपर्क सुविधा देगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेवर एयरपोर्ट राज्य और देश दोनों के लिए प्राथमिकता वाला ड्रीम प्रोजेक्ट है, ऐसे में निर्माण कार्य की गति तेज करते हुए इसे तय समय सीमा में पूरा करना आवश्यक है।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, एनएचएआई के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने टीम को समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।