सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यमुना सफाई मिशन को मिलेगी नई रफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09 जून 2025): दिल्ली की जीवनरेखा कही जाने वाली यमुना नदी (Yamuna River) के पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) अब इस मिशन की कमान खुद संभालेंगी। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति (High Level Committee) गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगी।

यह समिति दिल्ली सीमा के भीतर यमुना के पूरे 44 किलोमीटर क्षेत्र पर निगरानी रखेगी और विभिन्न परियोजनाओं को गति देगी। खास तौर पर वजीराबाद से ओखला तक का 22 किलोमीटर क्षेत्र जिसे ‘डेड ज़ोन (Dead Zone)’ कहा जाता है, समिति का मुख्य फोकस रहेगा।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने यमुना रिवरफ्रंट (Yamuna Riverfront) के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की थी। अब केंद्र के निर्देश पर दो ही समितियां कार्य करेंगी एक मुख्यमंत्री और दूसरी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में।

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद यमुना को लेकर तीन बड़े फैसले लिए गए हैं:

1. ₹1,500 करोड़ की लागत से सीवेज इंफ्रास्ट्रक्चर (Sewage Infrastructure) का सुधार, जिसमें 40 नए एसटीपी (STP) बनाए जाएंगे।

2. साबरमती रिवरफ्रंट (Sabarmati Riverfront) की तर्ज पर यमुना रिवरफ्रंट निर्माण। मिलेनियम डिपो के पास 25 हेक्टेयर क्षेत्र में शॉपिंग सेंटर, टॉपियरी पार्क और रिवर प्रोमेनेड विकसित होंगे।

3. सोनिया विहार से जगतपुर तक जल परिवहन सेवा (Water Transport Service) की शुरुआत, जो क्रूज़ और फेरी के रूप में 270 दिन सालाना चलेगी।

इसके साथ ही कालिंदी अविरल और कालिंदी बायोडायवर्सिटी पार्क (Biodiversity Park), आसिता ईस्ट-वेस्ट ग्रीन जोन (Asita Green Zone) और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास ‘बांसेरा’ बांस थीम पार्क (Bamboo Theme Park) जैसे इको-परियोजनाओं को भी जोड़ा जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में यमुना का केवल 2% बहाव क्षेत्र है, लेकिन यहां 80% प्रदूषण जमा होता है। नजफगढ़ नाला (Najafgarh Drain) सबसे बड़ा प्रदूषण स्रोत बना हुआ है। सरकार का उद्देश्य यमुना को न केवल साफ करना है, बल्कि उसे दिल्ली की सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और पर्यटन धरोहर के रूप में पुनर्जीवित करना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।