नई दिल्ली (09 जून, 2025): भारत की विकास गाथा को एक बड़ा वैश्विक समर्थन मिला है। विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 11 वर्षों में देश में गरीबी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद और संसद की वाणिज्य स्थायी समिति के सदस्य प्रवीण खंडेलवाल ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तनकारी शासन का प्रमाण बताया है।
विश्व बैंक के अनुसार, वर्ष 2011–12 से 2022–23 के बीच 26.9 करोड़ भारतीय अत्यंत गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं। अत्यंत गरीबी की दर 27.1% से घटकर 5.3% रह गई है।
खंडेलवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक गिरावट मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों, जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि की व्यापक पहुंच और प्रभावशीलता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा, “यह आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं हैं, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के उजाले की दस्तक है।”a
खंडेलवाल ने आगे कहा कि यह परिवर्तन भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। “गरीबों को सशक्त करना ही आज के भारत की असली पहचान है,” उन्होंने जोड़ा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।