यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान वाहन गति सीमा में कटौती, सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18 दिसंबर 2024): सर्दियों के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने एक अहम फैसला लिया है। अब 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी गई है। हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 50 किमी/घंटा तय की गई है। यह निर्णय कोहरे के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

सुरक्षित यात्रा के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं। कोहरे के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग के उपायों से संबंधित पैम्फलेट्स यमुना एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, टोल प्लाजा और सड़क किनारे की सुविधाओं पर बांटे जाएंगे। टोल प्लाजा पर पीए सिस्टम के जरिए घोषणाएं की जाएंगी। इन निर्देशों को रेडियो एफएम और अखबारों के माध्यम से भी प्रसारित किया जाएगा।

सड़क पर बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए बड़े-बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, यमुना एक्सप्रेसवे पर खराब या कम प्रभावी रिफ्लेक्टिव टेप की जगह नई टेप लगाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर फॉग लाइट्स लगाने की भी योजना है ताकि अंधेरे और कोहरे में वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिल सके।

शनिवार, रविवार और अवकाश के दिनों में यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में टोल प्लाजा पर सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ये उपाय प्रभावी होंगे और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि वे नए नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।