World Environment Expo 2025: Waste & Water Management पर “ऑल इंडिया मेयर्स और RWA समिट”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 जून 2025): इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, नॉलेज पार्क-II, ग्रेटर नोएडा में चल रहे World Environment Expo (WEE) 2025 का आज शुक्रवार को समापन हो गया। 4 से 6 जून तक आयोजित इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और हरित तकनीकों को बढ़ावा देने पर केंद्रित गतिविधियाँ की गईं। देश–विदेश से सैकड़ों स्टार्टअप्स, कंपनियों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने इसमें भाग लिया।

एक्सपो के अंतिम दिन 6 जून को आयोजित “ऑल इंडिया मेयर्स और RWA समिट” ने वेस्ट और वॉटर मैनेजमेंट जैसे गंभीर मुद्दों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। इस समिट में पूरे देश से आए महापौरों (मेयर्स) और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

विकास की जड़ में है जल और कचरा प्रबंधन”

कोरवा (CORWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंदर पाल त्यागी ने समिट के दौरान टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में बताया कि यह आयोजन इसलिए खास है क्योंकि इसमें वे लोग शामिल हैं जो जमीनी स्तर पर समस्याएं समझते और समाधान करते हैं यानी मेयर्स और RWAs, उन्होंने कहा, “देशभर से कई प्रभावशाली मेयर इसमें शामिल हुए हैं, जैसे प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी, जिन्हें देश का सबसे लोकप्रिय मेयर माना जाता है, और अमृतसर के मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया, जो प्रभावी प्रशासन के लिए जाने जाते हैं।”

जल संकट पर आया ध्यान: प्रयागराज मेयर गणेश केसरवानी

मेयर गणेश केसरवानी ने कहा, आज पूरे देश में जल संकट एक गंभीर समस्या बन चुकी है। समिट में हमने इस पर गहन चर्चा की कि जल संरक्षण कैसे किया जाए। इस चर्चा से एक रोडमैप तैयार हुआ है जो भविष्य में जल संकट से निपटने में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने RWA की भूमिका को सराहते हुए कहा कि ये संस्थाएं समाज में जागरूकता फैलाने का बेहतरीन कार्य कर रही हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि इस समिट के बाद जल प्रबंधन में नई क्रांति देखने को मिलेगी।

वेस्ट मैनेजमेंट पर व्यावहारिक चर्चा: अमृतसर मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया

मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि समिट की थीम ही थी वेस्ट और वॉटर मैनेजमेंट। उन्होंने कहा, “आज के समय में जो सिविक समस्याएं हैं, उनका हल सामूहिक रूप से तलाशने की जरूरत है। इस समिट में सभी मेयरों और RWA प्रतिनिधियों ने अपने शहरों की चुनौतियां और समाधान साझा किए। यह नॉलेज शेयरिंग भविष्य में बेहद लाभदायक सिद्ध होगी।”

नीतिगत और ज़मीनी जुड़ाव का मंच: वाइस प्रेसिडेंट एसपी सिंह

कनफ़ेडरेशन आफ उत्तर प्रदेश RWAs वाइस प्रेसिडेंट वाइस प्रेसिडेंट एसपी सिंह ने कहा कि इस समिट की खासियत यह रही कि इसमें नीतिगत फैसले लेने वाले और ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले प्रतिनिधि एक साथ मंच पर थे। आयोजकों ने बताया कि मेयर और RWA मिलकर जल व कचरा प्रबंधन की दिशा में सहयोग करें, तो शहरी जीवन की कई समस्याओं का हल संभव है।

राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक कदम:

अन्य एक पैनलिस्ट डॉक्टर ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस समिट को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। सभी का यह स्पष्ट संदेश था कि पर्यावरण संरक्षण केवल नीति का विषय नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है।

समिट ने यह साबित किया कि स्थानीय नेतृत्व और सामूहिक सहभागिता से ही भारत एक हरित, स्वच्छ और सतत विकास की ओर बढ़ सकता है।

देश-विदेश से जुटे 200 से अधिक प्रदर्शक

आयोजन के छठे संस्करण में 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों ने भाग लिया है। ये प्रदर्शक पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों, पॉल्यूशन कंट्रोल इक्विपमेंट्स, एनर्जी सेविंग डिवाइसेज़, और ग्रीन इनोवेशन आधारित उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस वर्ष प्रदर्शनी में कई नए सेक्टर्स को भी जोड़ा गया है, जिनमें बायोफ्यूल और बायोडिग्रेडेबल प्रोडक्ट्स पर विशेष फोकस है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।