भाजपा पार्षद की ज़मीन कब्जे की साजिश? AAP का आरोप, “स्कूल इंचार्ज को धमका रही हैं पार्षद आरती चावला”
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (04 जून 2025): दिल्ली नगर निगम के करोल बाग जोन से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी ने भाजपा की पार्षद आरती चावला और उनके पति रजत चावला पर एमसीडी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। आप के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
अंकुश नारंग ने प्रेसवार्ता में बताया कि ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एमसीडी के बंद पड़े प्राइमरी स्कूल की चाभी मांगने पर जब स्कूल की इंचार्ज ने इंकार किया, तो भाजपा पार्षद ने उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी। स्कूल इंचार्ज ने डीसी और स्कूल इंस्पेक्टर को इस संबंध में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि पार्षद और उनके पति लगातार फोन कर दबाव बना रहे हैं और ताला तोड़ने की धमकी भी दी है।
आप नेता ने दावा किया कि ओल्ड राजेंद्र नगर जैसे महंगे इलाके में खाली पड़ी जमीन को कब्जाने के लिए भाजपा पार्षद स्कूल स्टाफ पर मानसिक दबाव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी सत्ता के नशे और भ्रष्ट मानसिकता का परिणाम है।
इस मुद्दे पर करोल बाग जोन के चेयरमैन और ‘‘आप’’ पार्षद पुनीत राय ने भी चिंता जताई और कहा कि जनता ने नेताओं को जमीन पर कब्जा करने नहीं, बल्कि सेवा करने के लिए चुना है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।