नोएडा को मिला नया सुरक्षा किला, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-126 थाने का किया लोकार्पण

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (04 जून, 2025): नोएडा में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सेक्टर-126 में नवनिर्मित थाने का भव्य शुभारंभ हुआ। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रिबन काटते हुए थाने का लोकार्पण किया।

करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस है। पुलिस कमिश्नर ने थाने में बनी साइबर डैस्क और महिला हेल्प डैस्क का निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली की सराहना की।

लक्ष्मी सिंह ने मौके पर मौजूद चौकीदारों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक सराहनीय पहल की, सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनाए गए ताकि भीषण गर्मी में भी उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह थाना केवल एक भवन नहीं बल्कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक बनेगा। नई तकनीक, संवेदनशील पुलिसिंग और बेहतर संसाधनों के साथ यह थाना नोएडा की कानून व्यवस्था को और मजबूती देगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।