दिल्ली (02 जून 2025): दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में आज दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों ने एक ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर शोरूम से करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ज्वेलरी शोरूम मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस लूटपाट और फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।