नई दिल्ली (29 मई 2025): दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बुधवार रात उस समय तनाव फैल गया जब दो समुदायों के बीच घर के सामने बकरा बांधने को लेकर विवाद गहरा गया। जानकारी के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक समुदाय के लोगों ने इलाके में रहने वाले विजेंद्र धामा के घर के बाहर बकरा बांधने पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव की नौबत आ गई। विजेंद्र धामा ने आरोप लगाया कि उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, ताकि इलाके में दोबारा सौहार्दपूर्ण वातावरण बहाल हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।