एनसीसी कैंप का आठवां दिन प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ संपन्न

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 मई 2025): 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी, ग्रेटर नोएडा का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-124, एपीजे स्कूल, नोएडा में आयोजन किया जा रहा है जिसमे 600 एन०सी०सी० कैडिट प्रतिभाग कर रहे है।

अष्टम दिवस मंगलवार 27 मई 2025 प्रातः काल पीटी के साथ प्रारम्भ हुआ। उसके उपरान्त प्रतिभागी एनसीसी कैडिटों को शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार की जानकारी, मेप रीडिंग, फील्ड काफट, टेंट पिचिंग, सिमुलेटर फायरिंग, फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रतियोगी भावनाओं को विकसित करने के लिये पोस्टर मेंकिग एवं सांस्कृतिक कार्यकम, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समस्त एनसीसी कैडिट सेना से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्साहित हुए।

एपीजे स्कूल, नोएडा में आयोजित सीएटीसी-124 में एनसीसी कैडिटस के लिये अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमे नशामुक्ति के सम्बंध में नारकोटिक्स कन्टोल ब्यूरो के निदेशक मिस्टर दिलीप रविदास द्वारा एनसीसी कैडिटो को मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोबैज्ञानिक और शारीरिक समस्याओ के विषय में जागरूक किया। शिविर का अष्टम दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।