ABVP के हमले पर NSUI का तीखा पलटवार, कहा- “चड्डी गैंग की बौखलाहट हिंसा में बदल गई”
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली,(27 मई 2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) कार्यालय में हुए कथित हमले को लेकर सोमवार को छात्र राजनीति में उबाल आ गया। NSUI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पर जमकर निशाना साधा और इस घटना को “RSS प्रेरित ABVP की तानाशाही और हताश मानसिकता” करार दिया। NSUI दिल्ली प्रभारी हनी बग्गा ने कहा कि ABVP की “चड्डी गैंग” अब राजनीतिक रूप से हाशिये पर जाने के डर से हिंसा का सहारा ले रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में DUSU के NSUI पदाधिकारी रौनक खत्री और लोकेश चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने ABVP की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कॉलेज ढांचे की खस्ताहाली, दलित-पिछड़े छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव और आरक्षण नीति के उल्लंघन पर ABVP का मौन बताता है कि वह सत्ता के इशारों पर काम कर रही है। NSUI ने हाल ही में राहुल गांधी के दिल्ली विश्वविद्यालय दौरे का ज़िक्र करते हुए कहा कि SC, ST, OBC छात्रों के साथ उनका संवाद छात्रों को नई उम्मीद दे रहा है, जबकि विश्वविद्यालयों में “Not Found Suitable” जैसे बहानों से आरक्षित सीटें खाली छोड़ी जा रही हैं — जो BJP-RSS की जातिवादी साजिश का हिस्सा है।
ABVP के कथित हमले के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने सोमवार को DUSU कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने RSS की खाकी वर्दी का प्रतीकात्मक दहन किया और राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए ABVP के पोस्टर्स को फाड़ा। कैम्पस में यह प्रदर्शन छात्रों की नाराज़गी और ABVP के खिलाफ आक्रोश का प्रतीक बन गया।
NSUI नेताओं ने स्पष्ट कहा कि ABVP चाहे जितनी भी हिंसा कर ले, NSUI सामाजिक न्याय, समावेशी शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई को और तेज़ी से आगे बढ़ाएगी। NSUI का यह आक्रामक रुख छात्र राजनीति में आने वाले समय में बड़े टकराव के संकेत दे रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।