झुग्गी वासियों और रेहड़ी पटरी वालों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध: देवेन्द्र यादव
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (22 मई, 2025): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां झुग्गीवासियों और रेहड़ी पटरी वालों की मूलभूत अधिकारों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और AAP ने चुनावों के दौरान इन समुदायों से वोट तो लिया, लेकिन सत्ता में आने के बाद उनकी समस्याओं की अनदेखी की।
आगे देवेन्द्र यादव ने कहा कि झुग्गीवासियों ने दिल्ली मेट्रो, फ्लाईओवर, गगनचुंबी इमारतें और हमारे घर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब भाजपा उन्हीं के आशियानों को उजाड़कर गरीब विरोधी होने का सबूत दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रेहड़ी पटरी एक्ट 2014 के तहत दिल्ली में 5 लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को लाइसेंस देना था, लेकिन न तो AAP और न ही भाजपा सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया। इसके बजाय, इन लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि रेहड़ी पटरीवालों को लाइसेंस न दिए जाने के कारण पुलिस और स्थानीय निकाय उन्हें तंग करते हैं और हटाने के नाम पर पैसे मांगते हैं। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर आरोप लगाया कि वह झुग्गीवासियों को विस्थापित करने की बजाय उन्हें उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तैमूर नगर, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, मद्रासी कैंप, यमुना खादर, चिल्ला गांव, औखला विहार, जौहरी फार्म, जसोला, मदनपुर खादर, श्रम विहार, सरिता विहार और शाहीन बाग में तोड़फोड़ करके भाजपा गरीबों के साथ वादा खिलाफी कर रही है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने सरकारों और निकायों को आदेश जारी किया है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के कोई भी सरकारी संस्था दिल्ली में बसी झुग्गी बस्तियों को उजाड़ नहीं सकती। लेकिन भाजपा गरीब झुग्गीवालों को उजाड़कर उनके सर से छत छीनने का काम कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।
आगे देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने कालका जी में जहां झुग्गी वहीं मकान योजना के तहत वहां जेजे क्लस्टर के निवासियों के लिए फ्लैट बनाने का काम शुरु किया जिनको चाबी देने का श्रेय भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लिया। यही प्रकिया पिछले विधानसभा चुनावों में अशोक विहार स्थित निर्माणाधीन फलैटों की चाबी प्रधानमंत्री द्वारा की गई। भाजपा लोगों बसाने का सिर्फ श्रेय लेती है उनको बसाने का काम कभी नही किया उल्टा चुनावों में गरीब झुग्गीवालों को मकान देने का वादा करने के बाद उन्हें उजाड़ने का काम कर रही है।
अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने सरकार, निकायों को आदेश जारी किया है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के कोई भी सरकारी संस्था दिल्ली में बसी झुग्गी बस्तियों को उजाड़ नही सकती, जबकि डीडीए की भी यही पॉलिसी है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के डीडीए अपनी जमीन पर बसी झुग्गियों को उजाड़ नही सकती। लेकिन भाजपा गरीब झुग्गीवालों को उजाड़कर उनके सर से छत छीनने का काम कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने गरीबों की झुग्गियां तोड़ने और रेहड़ी पटरीवालों का रोजगार छीनने की कार्यवाही को बंद नही किया तो कांग्रेस इसका सड़कों पर विरोध करेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।