ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा शहर में हरित क्षेत्रों के संरक्षण के लिए सतत प्रयास जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 मई 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में प्राधिकरण के उद्यानिक विभाग द्वारा सेक्टर-2, गामा-1 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न स्थलों पर पार्कों और सेंट्रल वर्ज में पौधों की नियमित देखभाल एवं रखरखाव का कार्य किया जा रहा है।

प्राधिकरण का कहना है कि “हरा-भरा ग्रेटर नोएडा हमारी प्राथमिकता है”, और इस दिशा में सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। पौधों की सिंचाई, छंटाई, खाद डालने और सफाई का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है ताकि क्षेत्र की हरियाली बनी रहे और नागरिकों को स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण मिल सके।

इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरण संतुलन को भी बनाए रखना है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे पौधारोपण व संरक्षण में भागीदारी करें और शहर को हरा-भरा बनाने में सहयोग दें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।