“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर जेवर में बीजेपी ने निकाली भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 मई 2025): भारतीय जनता पार्टी ने जेवर विधानसभा में मंगलवार को “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में कासना, ग्रेटर नोएडा में एक भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा निहाल सत्ती देवी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक लगभग दो किलोमीटर तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, पूर्व मंत्री हरिचंद भाटी, रबूपुरा अध्यक्ष शशांक सिंह समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। यह हमारे वीर जवानों की बहादुरी का प्रतीक है। जो भी भारत की ओर बुरी नजर डालेगा, उसका अंजाम भी ऐसा ही होगा।”

भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा, “इस ऑपरेशन ने पूरे देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है। यह यात्रा देशभक्ति की मिसाल है।”

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा, “यह यात्रा न केवल सेना के सम्मान में है, बल्कि मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का माध्यम भी है।”

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं यात्रा के जिला संयोजक राज नागर ने कहा, “इस यात्रा में युवाओं और बच्चों का जोश देखने लायक था। पूरा शहर भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। यह दृश्य देशभक्ति से परिपूर्ण था।”

इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र भाटी, नरेंद्र डाढा, राहुल पंडित, रवि जिन्दल, अमित पहलवान, रजनी तोमर, सहित अमित शर्मा, मनीष शर्मा, ममता शर्मा, और सैकड़ों कार्यकर्ता व कासना शहरवासी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा का समापन देशभक्ति के नारों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। आयोजन ने क्षेत्र में देशभक्ति, संगठन और एकजुटता का अद्वितीय संदेश दिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।