दिल्ली में सिंदूर यात्रा: शहीदों को श्रद्धांजलि, महिला शक्ति का राष्ट्र रक्षा के प्रति संकल्प

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (19 मई, 2025): दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने आज कनाट प्लेस में पहलगाम के शहीदों की स्मृति में “सिंदूर यात्रा” निकाली, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सैनिकों की वीरता को सम्मानित करना और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से राष्ट्र रक्षा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना था।

यात्रा में दिल्ली मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानिथी श्रीनिवासन, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी, दिल्ली भाजपा सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। सभी नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

श्रीमति स्मृति इरानी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का सम्मान प्रतीक और प्रतिज्ञा है। यह महज अभियान नहीं, बल्कि हमारी सेना का आतंकवादियों के लिए संदेश है कि जब तक हमारे देश की महिलाओं की सुरक्षा है, हम चुप नहीं बैठेंगे।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस यात्रा को दिल्ली की जनता का भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति समर्थन व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यात्रा में भारतीय तिरंगा लेकर महिलाएं सड़कों पर उतरीं, यह संकेत देते हुए कि आज पूरी दिल्ली अपने सैनिकों और सरकार के साथ खड़ी है।

बीजेपी महिला मोर्चा सिंदूर यात्रा | Operation Sindoor | Photo Highlights | Red Indian Women


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।