‘आप’ पर कांग्रेस नेता उदित राज का हमला, विचारधारा नहीं, बार्टर सिस्टम थी पार्टी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (18 मई 2025): दिल्ली में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 15 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ नाम से नया राजनीतिक दल बना लिया। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता उदित राज ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ कोई वैचारिक पार्टी नहीं थी, बल्कि एक बार्टर सिस्टम की तरह काम करती थी। उदित राज के अनुसार, पार्टी में टिकट बेचे जाते थे और पार्षदों-विधायकों की नियुक्तियां लेन-देन के आधार पर होती थीं।
उदित राज ने आगे दावा किया कि ‘आप’ के अधिकतर पार्षद भाजपा में शामिल होने की कोशिश में हैं और बस स्वीकार किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके सूत्रों के अनुसार यदि भाजपा इन्हें स्वीकार करती है तो सभी उसी ओर चले जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘आप’ की राजनीति का आधार विचारधारा नहीं, बल्कि सत्ता के लिए अवसरवादिता रही है। उनका कहना है कि पार्टी के अंदर टिकाऊ नेतृत्व या वैचारिक प्रतिबद्धता का अभाव है।
कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली से पैसा लूटकर पार्टी उसे गुजरात, पंजाब और गोवा जैसे राज्यों में झोंक रही थी। उदित राज ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकारी टैक्स के पैसे से बिजली और पानी की रियायतें देती थी, जिससे जनता को तो लाभ हुआ लेकिन नीति और पारदर्शिता की बलि चढ़ गई। उन्होंने ‘आप’ के इस रवैये को जनसरोकार से अधिक राजनीतिक बाजारवाद करार दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।