रेखा गुप्ता का दो टूक ऐलान: आजादपुर मंडी से हटेगा भ्रष्टाचार, तुर्की-अज़रबैजान का होगा हर स्तर पर बहिष्कार

टेन न्यूज नेटवर्क

दिल्ली, (16 मई, 2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आजादपुर मंडी का दौरा करते हुए राजधानी की मंडियों की बदहाली पर आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “पिछले 10-15 वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ। सफाई, सड़क और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सैकड़ों लोग यहां काम करते हैं लेकिन व्यवस्थाएं चरमरा चुकी हैं। AAP सरकार ने इन मंडियों को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था।”

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनकी सरकार मंडियों के आधुनिकीकरण की ठोस योजना बनाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर, संपूर्ण ढांचे का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

भारत विरोधी देशों पर कड़ा रुख

तुर्की और अज़रबैजान के बहिष्कार को लेकर रेखा गुप्ता ने साफ कहा, “अगर कोई देश भारत के खिलाफ खड़ा होता है या आतंकवाद का समर्थन करता है, तो भारत के नागरिक उसका हर स्तर पर बहिष्कार करेंगे। भारत अब चुप नहीं बैठेगा, आतंक के समर्थकों के खिलाफ देश एकजुट है।”

रेखा गुप्ता के तेवर साफ हैं – अब न भ्रष्टाचार बर्दाश्त होगा, न भारत विरोधी रवैया!


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।