जेवर में सेमीकंडक्टर प्लांट की मंजूरी पर सांसद डॉ महेश शर्मा ने पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16 मई 2025): गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने जेवर में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर प्लांट को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि यह न केवल क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देगा, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगा।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह सेमीकंडक्टर यूनिट HCL और फॉक्सकॉन के संयुक्त सहयोग से स्थापित की जाएगी, जिसमें 3,700 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।यह आधुनिक संयंत्र प्रति माह 20,000 वेफर्स और 3.6 करोड़ यूनिट्स की उत्पादन क्षमता के साथ मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल और डिस्प्ले उपकरणों के लिए आवश्यक चिप्स का निर्माण करेगा।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा, “यह सेमीकंडक्टर यूनिट न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी, बल्कि गौतमबुद्ध नगर को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक मानचित्र पर स्थापित करने में भी सहायक होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस निर्णय के लिए “कोटि-कोटि धन्यवाद” देते हुए कहा कि यह परियोजना जेवर और पूरे क्षेत्र के औद्योगिक परिदृश्य को एक नई दिशा प्रदान करेगी।

यह परियोजना आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय तकनीकी ढांचे को और भी मजबूत बनाएगी और भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।