नई दिल्ली (14 मई 2025): दिल्ली के अशोक विहार थाना परिसर में मंगलवार को अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग थाना भवन के ATO रूम में लगी, जो तेजी से फैलती हुई डियो रूम तक पहुंच गई। उस समय डियो रूम में एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद थी, जो मामूली रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमान में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा नुकसान होने से टल गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।