नई दिल्ली, (14 मई 2025): आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल ने फीस न देने पर 34 बच्चों को स्कूल से निकाल दिया। बच्चों को गेट से ही लौटा दिया गया और अभिभावकों को धमकाने के लिए बाउंसर तैनात किए गए।
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की शह पर प्राइवेट स्कूल मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल की सरकार थी, तब 10 साल तक किसी स्कूल को हिम्मत नहीं हुई कि वह इस तरह की मनमानी करे। अब हालत ये है कि न सिर्फ गरीब बल्कि अपर मिडिल क्लास भी प्रताड़ित हो रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 15 दिन में ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने का वादा किया था, लेकिन अब तक रिपोर्ट सामने नहीं आई। उन्होंने दावा किया कि डीएम की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि स्कूल बच्चों को प्रताड़ित कर रहा है, फिर भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
भारद्वाज ने कहा कि जब प्राइवेट स्कूल संगठन के अध्यक्ष भरत अरोरा भाजपा की कार्यकारिणी में हैं, तब सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े अंग्रेजी अखबार इस खबर को दबा रहे हैं, जो उनके पाठकों के साथ धोखा है।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि ऑडिट रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक की जाए और दोषी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई हो।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।