एपीजे इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर स्कूल में जश्न का माहौल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (13 मई 2025): सीबीएसई द्वारा मंगलवार, 13 मई को घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम सामने आते ही स्कूल परिसर में उल्लास और गर्व का माहौल छा गया। छात्र, शिक्षक और अभिभावक सभी की आंखों में खुशी और संतोष की चमक देखी गई।

कक्षा 12वीं के परिणामों में तीनों संकायों विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी के छात्रों ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। विज्ञान वर्ग में तनिष्ठा सिंह ने 92.6% अंक प्राप्त कर अपने परिश्रम का प्रमाण दिया। वाणिज्य वर्ग में वंश सिघल ने भी 92.6% अंक अर्जित कर विद्यालय में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया। वहीं, मानविकी वर्ग में महकप्रीत कौर ने 96.8% अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और सभी को अपनी मेहनत से प्रभावित किया।

कक्षा 10वीं के परिणाम भी कम सराहनीय नहीं रहे। समृद्धा रॉय ने 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भव्य शर्मा, प्रखर आनंद सक्सेना और रिचा छेत्री ने समान रूप से 97% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान साझा किया, जबकि यवन झा और ताशी गोयल ने 96.2% अंक अर्जित कर शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में अपना नाम दर्ज कराया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सरिता पांडे ने इस सफलता पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सम्मिलित फल है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र हर वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।”

विद्यालय की टॉपर छात्रा समृद्धा रॉय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को देते हुए कहा, “यह उपलब्धि उनके बिना संभव नहीं थी। मैं आगे भी निरंतर मेहनत कर और ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित हूँ।”

अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और विद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण और निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

एपीजे इंटरनेशनल स्कूल के इन बेहतरीन परिणामों ने न सिर्फ छात्रों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणास्पद मिसाल कायम की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।