पावर कट के बाद अब महंगी बिजली का झटका, ‘आप’ ने भाजपा पर साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (12 मई 2025): दिल्ली में बिजली दरों में 7% बढ़ोतरी की घोषणा पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक कुलदीप कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब जनता को महंगी बिजली और रोजाना 6-7 घंटे के पावर कट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए दरें बढ़ा रही है, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कुलदीप ने कहा, “केजरीवाल सरकार ने 10 सालों तक 24 घंटे बिजली और 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी, लेकिन अब भाजपा की चार इंजन सरकार जनता को लूट रही है।”

‘आप’ ने मांग की कि बिजली दरों में वृद्धि तुरंत वापस ली जाए और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा किया जाए, वरना पार्टी सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।