भारतीय सेना के शौर्य को सलाम, गौतम अदाणी ने दिखाया एकजुटता का अद्भुत उदाहरण
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (09 मई 2025): पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गुरुवार रात किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश के बाद भारत ने सशक्त और मुंहतोड़ जवाब दिया। इस तनावपूर्ण स्थिति में देश की सेना का मनोबल ऊंचा बनाए रखने के लिए उद्योगपति गौतम अदाणी ने खुलकर अपना समर्थन जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश जारी करते हुए भारतीय सेना के पराक्रम और एकजुटता की सराहना की। अदाणी ने लिखा कि आज पूरा विश्व भारत की उस असली ताकत और एकता को देख रहा है, जो उसकी विविधता और समानता में समाई हुई है।
अदाणी ने अपने संदेश में कहा, “हम अपनी सेना के साथ अडिग एकजुटता में खड़े हैं और मातृभूमि की आत्मा व आदर्शों की रक्षा में उनका पूरा साथ देंगे। इंडिया फर्स्ट, जय हिंद!” इस संदेश ने न केवल देशवासियों को गर्व से भर दिया, बल्कि यह भी दर्शाया कि कठिन समय में देश का हर नागरिक भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। अदाणी के इस बयान को देश के लिए एकजुटता और राष्ट्रवाद का प्रतीक माना जा रहा है, जिसने आम जनमानस में भी सेना के प्रति सम्मान और आत्मविश्वास को और मजबूत किया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।