कराची पर भारत का कड़ा प्रहार, आईएनएस विक्रांत से समुद्री हमला, वायुसेना की भी जवाबी कार्रवाई
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (08 मई 2025): आज रात भारत ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर जोरदार और सुनियोजित हमला किया, जिसने दुश्मन के हौसले पस्त कर दिए। यह हमला उस समय हुआ जब पाकिस्तान की ओर से उत्तरी भारत में सैन्य गतिविधियों में तेजी लाई गई और भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया। जवाब में भारतीय वायुसेना ने त्वरित और तीखी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। वायुसेना की इस जवाबी कार्रवाई ने युद्ध की दिशा को भारत के पक्ष में मोड़ दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि भारत किसी भी चुनौती का माकूल जवाब देने को तैयार है।
इसी दौरान समुद्री मोर्चे पर भी भारतीय नौसेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए कराची बंदरगाह पर ऐतिहासिक हमला बोला। आईएनएस विक्रांत के नेतृत्व में इस अभियान के तहत पाकिस्तान के रणनीतिक बंदरगाह पर 10 जबरदस्त धमाके किए गए, जिससे वहां मौजूद तेल डिपो, नौसैनिक जहाज और गोदामों को भारी नुकसान पहुंचा। इस कार्रवाई ने पाकिस्तान की समुद्री युद्ध क्षमता को गंभीर क्षति पहुंचाई और यह दिखा दिया कि भारत की जलसेना भी युद्ध कौशल में किसी से कम नहीं। यह हमला भारतीय इतिहास में एक निर्णायक मोड़ बन गया, जिसने पाकिस्तान को चारों तरफ से घेर लिया।
टिप्पणियाँ बंद हैं।