ग्रेटर नोएडा (08 मई 2025): आज 08 मई को थाना सूरजुपर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से रैकी कर वाहन चोरी करने वाले 04 शातिर चोर मनीष, लक्की कसाना, मनीत उर्फ मन्नी और शोएब कुरेशी पुत्र शाहिद कुरेशी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे/निशादेही से वर्ष 2024 जुलाई माह में महामाया बस स्टैंड के पास से लूटी गई होंडा अमेज कार के पार्ट्स, चाकू और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किए आरोपियों ने कुछ पार्ट्स बेचकर प्राप्त पैसो को आपस में बांट लिया थे।
पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया गया कि उनके द्वारा वर्ष 2024 में जुलाई के माह में अपने साथी बिट्टू उर्फ कसाना, गोलू उर्फ रवि जाटव व नवीन उपरोक्त के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से जैतपुर के पास से महिन्द्रा कार को चोरी करने में रैकी की गयी थी। होंडा अमेज कार के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-39 नोएडा पर मुकदमा दर्ज है। 02 मई को आरोपियों के 03 साथी बिट्टू उर्फ कसाना, गोलू उर्फ रवि जाटव व नवीन को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।