जापानी पार्क में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या या हत्या? पुलिस उलझन में

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03 मई 2025): बाहरी दिल्ली के प्रशांत विहार थाना क्षेत्र स्थित जापानी पार्क में शनिवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। लड़की की उम्र करीब 14 से 16 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन जांच शुरू की। शव के पास लड़की की चप्पलें भी मिलीं, और वह दुपट्टे से पेड़ पर लटकी हुई थी।

पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है, हालांकि वह किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। घटनास्थल पर क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी पहुंची और जरूरी सबूत जुटाए। मृतका के शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

फिलहाल शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है और मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस आस-पास के इलाकों में लापता लड़कियों की रिपोर्ट की भी जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और स्थानीय लोग इस रहस्यमयी मौत को लेकर चिंतित हैं। पुलिस सभी कोणों से जांच में जुटी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या थी या किसी साजिश के तहत की गई हत्या।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।