नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से मचा हड़कंप, ऐसा क्या निकला बैग में?
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (03 मई, 2025): शनिवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट के पास गेट नंबर 8 के नजदीक एक लावारिस नीले रंग का सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 8 बजे इस संबंध में पुलिस को PCR कॉल मिली, जिसके बाद मौके पर तुरंत डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता (BDS) को तैनात किया गया।
सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन पर अलर्ट बढ़ा दिया गया और सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बैग की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान बैग से केवल कपड़े बरामद हुए और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉल मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की गई और स्टेशन की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी गई। फिलहाल पुलिस बैग के मालिक की पहचान करने में जुटी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।