दिल्ली में पहली बारिश ने खोली BJP की ‘चार इंजन सरकार’ की पोल: सड़कों पर भरा पानी, जिम्मेदार नदारद!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 मई, 2025): राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात हुई पहली बारिश ने बीजेपी की सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “चार इंजन की सरकार” होने के बावजूद आज हर गली-मोहल्ला जलमग्न है।

सौरभ ने आरोप लगाया कि चाहे सड़क डीडीए की हो, MCD की या NDMC की—सभी पर बीजेपी का कब्जा है, फिर भी नाली और सीवर की सफाई नहीं हो पाई। उन्होंने कटाक्ष किया कि जो मंत्री टीवी कैमरों के सामने गटर में डंडा डालकर नाली सफाई का ड्रामा कर रहे थे, अब नदारद हैं।

प्रवेश वर्मा के 445 नाले सफाई प्वाइंट और सस्पेंशन की धमकी को याद दिलाते हुए सौरभ ने कहा कि “400 से ज़्यादा जगहों पर पानी भरा है, लेकिन निरीक्षण करने पर न अधिकारी दिखे, न मज़दूर। ये सिर्फ ड्रामा कर रहे थे, काम नहीं।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।