पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज़ नेटवर्क

पहलगाम (23 अप्रैल 2025): पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हमले के बाद भारत सरकार ने तत्काल सख्त कदम उठाने का फैसला लिया। सरकार ने पाकिस्तान पर सीधा निशाना साधते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया है। इससे पहले कभी ऐसा बड़ा और निर्णायक फैसला नहीं लिया गया था। यह कदम पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

भारत-पाक सीमा पर बड़ा बदलाव

सरकार ने अटारी बॉर्डर को बंद करने का आदेश भी जारी कर दिया है। यह कदम दोनों देशों के बीच लोगों और सामान की आवाजाही को रोकने के लिए उठाया गया है। इससे व्यापारिक गतिविधियों पर सीधा असर पड़ेगा, लेकिन देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। बॉर्डर बंद होने के साथ ही अन्य सीमावर्ती रास्तों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। अब सीमा पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।

पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश

भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। यह फैसला आतंकवाद पर कड़ा संदेश देने के मकसद से लिया गया है। जो लोग किसी भी कारण से भारत में रह रहे हैं, उन्हें तत्काल वापसी करनी होगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे देश में इस आदेश को लागू करने के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

भारतीयों को भी पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश

भारत सरकार ने पाकिस्तान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सात दिनों के भीतर भारत लौटने का निर्देश दिया है। इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारणों को प्राथमिकता दी गई है। भारतीय दूतावास को भी इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है। सरकार चाहती है कि कोई भी भारतीय उस अस्थिर माहौल में न फंसा रहे। एयरलाइंस और अन्य सेवाओं को भी इस वापसी प्रक्रिया में सहयोग देने का आदेश दिया गया है।

कूटनीतिक संबंधों में भारी गिरावट

भारत ने पाकिस्तानी डिप्लोमेट को वापस भेजने का फैसला किया है, जिससे कूटनीतिक संबंधों में और गिरावट आएगी। साथ ही, सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया गया है। आगे किसी भी पाकिस्तानी को भारत का वीजा नहीं मिलेगा। यह भारत की ओर से दी गई सबसे कड़ी चेतावनी मानी जा रही है। सरकार का कहना है कि जब तक पाकिस्तान आतंक पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सामान्य संबंध संभव नहीं।

भारत सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम आने वाले दिनों में पाकिस्तान के प्रति कड़ी कार्रवाई करने का संकेत देता है। अब यह देखना होगा कि बड़े कदम उठाने से पहले भारत सरकार तमाम सुरक्षात्मक उपाय अपना रही है। तो आगे इस घृणित आतंकवादी हमले के बदले में भारत सरकार क्या कदम उठाती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।