सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ‘मिशन कर्मयोगी’ और क्षमतावर्धन पर विशेष बल
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (21 अप्रैल 2025): सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए उनकी भूमिका की सराहना की और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें सिविल सेवकों की क्षमताओं को बढ़ाना होगा, ताकि हम एक ‘फ्यूचर-रेडी सिविल सर्विस’ तैयार कर सकें। इस दिशा में उन्होंने “Mission कर्मयोगी” और “Civil Service Capacity Building Programme” को बेहद महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि 21वीं सदी की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप सिविल सेवकों को न केवल नीतियों की समझ होनी चाहिए, बल्कि उन्हें टेक्नोलॉजी, डेटा विश्लेषण और जन-भागीदारी जैसे आधुनिक उपकरणों में भी दक्ष होना चाहिए।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि देश की उन्नति और सुशासन का मार्ग सशक्त एवं संवेदनशील सिविल सेवा से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि मिशन कर्मयोगी जैसे कार्यक्रम सिर्फ प्रशिक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह मानसिकता, दृष्टिकोण और आचरण में बदलाव लाने की एक विस्तृत प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य है कि अधिकारी सिर्फ नीति-निर्माता न रहें, बल्कि प्रभावी क्रियान्वयनकर्ता भी बनें। उन्होंने कहा कि वह इन दोनों पहलों को अत्यंत अहम मानते हैं क्योंकि यही भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।