ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली के लॉरेंस रोड पर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (21 अप्रैल 2025): दिल्ली के लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में आज एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसे दूर से ही देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। फैक्ट्री में मौजूद लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।