नोएडा (19 अप्रैल, 2025): थाना फेस-3 पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी कमरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास से पकड़ा, उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
अभियुक्त की पहचान कमरूद्दीन पुत्र सलीम, निवासी पखरी दयाल, जिला मोतीहारी, बिहार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गढ़ी चौखंडी गोलचक्कर के पास थाना फेस-3 क्षेत्र में रह रहा था। उसकी उम्र 23 वर्ष है।
कमरूद्दीन पर थाना फेस-3 में दर्ज मुकदमा संख्या 472/2024 धारा 303(2) बीएनएस में कार्रवाई चल रही थी और उसे पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
कमरूद्दीन का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थानों में हत्या, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गम्भीर धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना फेस-3, सैक्टर 63 और सैक्टर 58 के केस शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त लम्बे समय से अपराधों में संलिप्त रहा है और लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर उसे पकड़ने में सफलता मिली। फिलहाल उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।