दिल्ली में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी, अप्रैल 2025 से होगा लागू
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (16 अप्रैल 2025): राजधानी दिल्ली में श्रमिकों को बड़ी राहत देने वाला फैसला किया गया है। दिल्ली सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। यह कदम महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक मजबूती मिल सकेगी। नए संशोधित दरों से करीब हर वर्ग के श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब अकुशल श्रमिकों को पहले के 18,456 रुपये की जगह 18,066 रुपये नहीं बल्कि 18,456 रुपये मिलेंगे। वहीं अर्धकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 19,929 रुपये से बढ़ाकर 20,371 रुपये कर दी गई है। कुशल श्रमिकों को अब 21,917 रुपये की बजाय 22,411 रुपये मिलेंगे। जो श्रमिक शिक्षित नहीं हैं लेकिन विशेष कार्य में दक्षता रखते हैं, उन्हें भी अब 21,917 की जगह 22,411 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। वहीं स्नातक और उससे ऊपर की योग्यता रखने वाले श्रमिकों की मजदूरी 24,356 रुपये से बढ़ाकर 23,836 रुपये तय की गई है।
यह वृद्धि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में श्रमिकों की जीवन गुणवत्ता सुधारने और उन्हें महंगाई से निपटने के लिए बेहतर आय सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है। सरकार का कहना है कि भविष्य में भी समय-समय पर महंगाई दर के अनुसार मजदूरी संशोधित की जाती रहेगी। इस फैसले से निर्माण, परिवहन, सफाई, होटल, फैक्ट्री, घरेलू काम और अन्य श्रमिक क्षेत्रों में कार्यरत लाखों मजदूरों को सीधा फायदा मिलेगा। दिल्ली सरकार की यह घोषणा श्रमिक हितैषी नीति की ओर एक और ठोस कदम मानी जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।