कांग्रेस और बीजेपी में ‘सेटिंग’, AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने लगाया गंभीर आरोप!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13 अप्रैल 2025): आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस केस को “ओपन एंड शट केस” बताते हुए सवाल उठाया कि पिछले 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के पास सभी जांच एजेंसियां होने के बावजूद कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच अंदरखाने कोई साठगांठ है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि जब बात आम आदमी पार्टी की आती है, तो भाजपा सरकार बिना किसी सबूत के AAP नेताओं को गिरफ्तार कर लेती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के तमाम नेताओं को झूठे और फर्जी मामलों में फंसाया गया, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कई बार जांच एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और उन्हें फटकार भी लगाई। उन्होंने इसे न्याय व्यवस्था के साथ खुला खिलवाड़ करार दिया।

कक्कड़ ने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ दिखावटी लड़ाई लड़ती हैं, लेकिन असल में पर्दे के पीछे गठजोड़ है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर नेशनल हेराल्ड केस में वास्तव में घोटाला हुआ है, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आम आदमी पार्टी ने दोहराया कि वह राजनीतिक शुचिता और जवाबदेही में विश्वास रखती है और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी लड़ाई किसी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि सिद्धांतों के लिए है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।