नई दिल्ली (12 अप्रैल 2025): हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी मार्लेना ने कालकाजी स्थित प्राचीन भैरो मंदिर में भगवान बजरंगबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान जी से देश और समाज के कल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा कि संकट मोचन हमेशा भक्तों की हर आपदा से रक्षा करते आए हैं। आतिशी ने श्रद्धा के साथ मंदिर में आशीर्वाद लिया और भक्तों के साथ धार्मिक वातावरण में समय बिताया।
अपने संदेश में आतिशी मार्लेना ने कहा, “प्रभु हनुमान जी ने हर संकट से हमारी रक्षा की है। प्रार्थना करती हूं कि उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ बना रहे।” उन्होंने ‘जय बजरंग बली’ के उद्घोष के साथ अपने श्रद्धा भाव को व्यक्त किया। उनके इस धार्मिक दौरे को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और सोशल मीडिया पर भी उनके मंदिर दर्शन की तस्वीरें साझा की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।