यमुना एक्सप्रेसवे पर नियमों की उड़ाई धज्जियां, गाड़ियों के ऊपर बैठे नजर आए करणी सेना के लोग
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (12 अप्रैल 2025): आगरा में आयोजित “रक्त स्वाभिमान रैली” में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा से रवाना हुए लोगों ने रास्ते में ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। यमुना एक्सप्रेसवे जैसे हाई स्पीड मार्ग पर युवाओं को गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर और खिड़कियों से बाहर झूलते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कई वाहनों पर भगवा झंडे लगे हैं और पीछे “श्री राजपूत करणी सेना” और “अमरीश चौहान” के पोस्टर भी दिखाई दे रहे हैं। इस तरह की लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा साबित हो सकती है।
इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार गश्त और निगरानी के बावजूद खुलेआम इस तरह के नियमों का उल्लंघन प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस वायरल वीडियो के आधार पर क्या कानूनी कार्रवाई करता है या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा। साथ ही, यह सवाल भी उठता है कि क्या नियमों की अनदेखी को “जुनून” और “समर्थन” के नाम पर अनदेखा किया जाएगा?
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।