बिजली आपूर्ति पर झूठ फैला रही AAP: वीरेन्द्र सचदेवा, अध्यक्ष, Delhi BJP

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (10 अप्रैल 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में बिजली की 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति हो रही है, लेकिन विधानसभा चुनाव में हार के बाद बौखलाहट में आप नेता दिल्ली की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज जैसे नेता यह गलत धारणा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि राजधानी में भारी बिजली कटौती हो रही है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है।

सचदेवा ने कहा कि यह बेहद खेदजनक है कि आप पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐसी ओछी राजनीति कर रहे हैं, जिससे जनता को भ्रमित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पावर डिस्कॉम द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है और कोई कटौती नहीं हो रही है। दिल्ली की जनता स्वयं राजधानी में रहकर प्रतिदिन यह अनुभव कर रही है कि बिजली कटौती की कोई समस्या नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार के पावर मंत्री आशीष सूद पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार इस वर्ष की पीक पावर डिमांड को भी सुचारु रूप से पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही दिल्ली की जनता कॉलोनी कॉलोनी से बाहर निकल कर आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली आपूर्ति को लेकर फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम का पर्दाफाश करेगी।

सचदेवा ने विश्वास जताया कि आप नेताओं की यह रणनीति नाकाम होगी और दिल्ली की जनता सच को पहचान कर इनके झूठे प्रचार का करारा जवाब देगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।