गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत: जनरल और Non-AC कोच निर्माण में तेजी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 दिसंबर 2024): आम जनता को सस्ती और आरामदायक यात्रा का तोहफा देने के लिए रेलवे ने जनरल और Non-AC कोच निर्माण में तेजी ला दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने X हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब तक 900 Non-AC कोच ट्रेनों में लगाए जा चुके हैं। आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2,500 से अधिक कोचों के उत्पादन की योजना है। वहीं, अगले दो वर्षों में 10,000 नए कोच बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अमृत भारत ट्रेनें: आधुनिकता और Affordability का संगम

रेलवे ने गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ‘अमृत भारत’ ट्रेनों की शुरुआत की है, जो सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इन ट्रेनों में सफर करना न केवल किफायती होगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर अनुभव भी मिलेगा।

प्रत्येक अमृत भारत ट्रेन में 10 जनरल और 10 स्लीपर कोच होंगे।

केवल ₹400 में 1,000 किलोमीटर की यात्रा का आनंद मिलेगा।

अभी तक 2 ट्रेनें चालू हो चुकी हैं, जबकि 50 अमृत भारत ट्रेनों का लक्ष्य है।

रेलवे के इस कदम से लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन लोगों को, जो रोजाना लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। रेलवे का यह प्रयास गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।