दिल्ली में हर घर से कूड़ा उठाने का चार्ज, दुर्गेश पाठक का भाजपा पर हमला!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 अप्रैल, 2025): आप नेता दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्लीवासियों को लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से भाजपा जनता को परेशान कर रही है। पहले बिजली काटी गई, फिर स्कूलों की फीस बढ़ाई गई और अब नगर निगम (MCD) के ज़रिए हर घर से कूड़ा उठाने के लिए यूसेज चार्ज लगाया जा रहा है।

दुर्गेश पाठक का कहना है कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने इन चार्जेस को रोका हुआ था, लेकिन परसों भाजपा शासित एमसीडी ने बिना किसी चर्चा या जानकारी के ये नोटिफिकेशन जारी कर दिया। यहां तक कि दिल्ली की मेयर को भी इसकी जानकारी मीडिया से मिली।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एमसीडी कमिश्नर पर दबाव बना रही है। उनका कहना है कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है और वह हर तरीके से दिल्ली वालों को आर्थिक बोझ में डाल रही है।

पाठक ने बताया कि उनकी विधानसभा में बिजली बिल का भुगतान न होने पर लाइट काट दी गई है। उन्होंने कमिश्नर से अपील की कि वह दिल्ली के लोगों के बारे में सोचें और ऐसे फैसलों को रोका जाए।

दुर्गेश पाठक ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो आप कार्यकर्ता एक-एक घर में जाकर जनता को इस अन्याय के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली के हर नागरिक के हक की लड़ाई लड़ेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करती रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।