पुरानी सरकार ने स्कूलों के भवन में किया भ्रष्टाचार: भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08 अप्रैल 2025): दिल्ली के पटपड़गंज से विधायक रवींद्र सिंह नेगी ने पुरानी सरकार पर शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों की बिल्डिंग बनाने में जमकर घोटाले हुए, जबकि कुछ स्कूल ऐसे थे जिन्हें PWD ने ‘चलने लायक नहीं’ घोषित कर दिया था, फिर भी वहां बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। विधायक का कहना है कि यह बच्चों की सुरक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

मंत्री कर रहे जर्जर स्कूलों का दौरा, सुधार के दावे भी जारी

नेगी ने कहा कि अब वही स्कूल जो कभी पूर्व की सरकार के समय खतरनाक घोषित हुए थे, वहां दिल्ली सरकार के मंत्री दौरे कर रहे हैं। मंत्री दौरा करके स्कूलों का जायजा ले रहे हैं और इस बात पर दिल्ली सरकार मंथन करेगी की आने वाले समय में इसे कैसे बेहतर किया जाए। आने वाले समय में अगर जरूरत पड़ी तो जिम्मेदार लोगों पर भी कार्यवाही की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।