नोएडा (08 अप्रैल, 2025): नोएडा में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना फेस-1 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ सेक्टर 15ए के पीछे गंदे नाले की पटरी पर हुई, जब पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सेक्टर 16 की ओर से आती दिखी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार उल्टी दिशा में भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसका साथी मौके से भागा, लेकिन पुलिस ने कॉम्बिंग कर उसे भी पकड़ लिया।

घायल बदमाश की पहचान अमन, निवासी नोएडा फेस-3 के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी सौरभ दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से चोरी और लूट के 6 मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश अमन कुख्यात अपराधी है और उस पर पहले से लूट, चोरी, नशा तस्करी और अवैध हथियारों जैसे करीब 15 केस दर्ज हैं। वहीं सौरभ पर भी पहले एक मामला दर्ज है।
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग और किन घटनाओं में शामिल रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।