करावल नगर के स्कूलों में रोहिंग्या बच्चों का एडमिशन, AAP विधायक अनिल झा का बीजेपी पर प्रहार
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (06 अप्रैल, 2025): आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र के कुछ सरकारी स्कूलों में करीब 10 रोहिंग्या बच्चों को दाखिला दिया गया है। उन्होंने इसे दिल्ली के मूल निवासियों और गरीब बच्चों के अधिकारों पर चोट बताया।
अनिल झा ने कहा कि यह केंद्र सरकार की “डबल स्टैंडर्ड” नीति का हिस्सा है, जो दिल्ली और देश को अस्थिर करने की साजिश है। उन्होंने केंद्र से सवाल किया कि अवैध रूप से भारत में रह रहे रोहिंग्या बच्चों को किस आधार पर स्कूलों में दाखिला दिया गया।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार खुद रोहिंग्या शरणार्थियों का स्वागत कर रही है और उन्हें दिल्ली में फ्लैट तक देने की बात कर चुकी है। झा ने कहा कि जब दिल्ली में हजारों गरीब लोग, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, आज भी बेघर और शिक्षा से वंचित हैं, तो फिर रोहिंग्या को इतनी सुविधा क्यों दी जा रही है?
अनिल झा ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनका बयान गलत है तो करावल नगर के विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री सामने आकर इसे गलत साबित करें। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की जांच हो और देश की जनता को सच्चाई बताई जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिंग्या की बसावट से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अस्थिरता फैल रही है, और केंद्र सरकार की नीति आम जनता के हितों के खिलाफ है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।