नई दिल्ली (30 मार्च 2025): ओडिशा में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां बेंगलुरु से असम जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के 11 ऐसी कोच पटरी से उतर गई। हादसा चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास हुआ, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। दुर्घटना के बाद रेलवे और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीमें और मेडिकल स्टाफ को मौके पर भेज दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।