खुले नाले में समाई मासूम की जिंदगी, प्रशासन की लापरवाही उजागर!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 मार्च, 2025): दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेलते समय एक तीन साल का मासूम खुले नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1:39 बजे गली नंबर 22 में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक वह खुले नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चे को नाले से बाहर निकाला और तुरंत जेपीसी अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी देख रही है कि इलाके में सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे और नाला खुला कैसे पड़ा था।

इस मामले से ये पता चलता है कि खुले नाले कई जगहों पर हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन नालों को ढकने का इंतजाम किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे के परिवार से भी पूछताछ कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।