21 मार्च का दिन लोकतंत्र की विजय और कांग्रेस की तानाशाही का अंत: वीरेंद्र सचदेवा
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (21 मार्च, 2025): दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 21 मार्च को लोकतंत्र की विजय का दिन बताया। उन्होंने कहा कि इसी दिन 1977 में आपातकाल हटाया गया था, जिससे देश में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हुई।
वीरेंद्र सचदेवा ने याद दिलाया कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था। इस दौरान हजारों लोकतंत्र सेनानियों ने तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें कांग्रेस की यातनाएं झेलनी पड़ीं। कई महीनों तक जेलों में बंद रहना पड़ा और कुछ ने तो शहादत भी दी।
उन्होंने कहा कि 21 मार्च 1977 को इस काले दौर का अंत हुआ और लोकतंत्र की बहाली हुई। आज, इन संघर्षशील सेनानियों को लोकतंत्र सेनानी संघ के मंच पर सम्मानित किया गया। सचदेवा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को समझना चाहिए कि कैसे कांग्रेस के शासन में लोकतंत्र की हत्या की गई थी और किस तरह देशवासियों ने उसे बचाने के लिए संघर्ष किया।
वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि यह दिन कांग्रेस की क्रूरता और तानाशाही को उजागर करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश इन अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी पूरे विश्व में भारत का डंका बजा रहे हैं।
अंत में, उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली में मौजूद सभी लोकतंत्र सेनानियों और देशवासियों का अभिनंदन किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।