भगवान से सांसारिक वस्तु नहीं, मुक्ति और भक्ति मांगे: भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य पवन नंदन
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (20 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन स्थित कम्युनिटी सेंटर में भारतीय धरोहर विचार मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भागवत कथा के तीसरे दिन प्रवचन करते हुए आचार्य पवन नंदन ने कहा कि भगवान से सांसारिक वस्तुओं की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि मुक्ति और भक्ति की कामना करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जीवन में योगाभ्यास का विशेष महत्व है, लेकिन इसे सदैव योग्य योग शिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए ताकि इसके लाभ सही रूप में प्राप्त हो सकें।
भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य पवन नंदन जी का स्वागत मुख्य यजमान नरेश गुप्ता, दैनिक यजमान राम अवतार अग्रवाल, मनोज गुप्ता (मोनू जेवर), आशीष गुप्ता (कुंजबिहारी ग्रुप), कुलदीप शर्मा, रवि शर्मा (लक्ष्मी टिंबर्स) और सरदार मनजीत सिंह ने किया। सभी ने आचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लिया।

यह भव्य भागवत कथा 17 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य प्राचीन भारत की ज्ञान सम्पदा का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। साथ ही, आयोजन के माध्यम से निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा भी प्रदान की जा रही है।
आज कथा के अवसर पर आयोजन समिति के महामंत्री प्रमोद चौहान, कलश यात्रा की मुख्य संयोजिका सरोज तोमर, सविता शर्मा, विनीता शर्मा, ममता सिंह, पूनम अग्रवाल, रश्मि अरोड़ा, संजय सूदन, गौरव उपाध्याय, नवनीत गुप्ता, डी.के. अरोड़ा, अनुज उपाध्याय, कौशल गुप्ता, कोषाध्यक्ष कपिल कृष्णा, संयुक्त महामंत्री नवीन जिंदल, शरद त्यागी, समिति के मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल, सतीश गुप्ता, नोएडा से पधारे महेश बाबू गुप्ता, विनोद शास्त्री और राजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

भागवत कथा के इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। आचार्य पवन नंदन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे सांसारिक इच्छाओं को त्यागकर भगवान की भक्ति में मन लगाएं और जीवन को सार्थक बनाएं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।