करावल नगर में 18 वर्षीय बच्चे की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 मार्च, 2025): दिल्ली के करावल नगर इलाके में देर रात एक 18 वर्षीय बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंशु के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंशु रात को करावल नगर में मौजूद था, करावल नगर के शिव विहार इलाके के गली नंबर 8 में 18 वर्ष के अंशु नाम के एक युवक को कुछ लोगों द्वारा चाकू मार दिया गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।

गंभीर रूप से घायल अंशु को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के लिए जांच जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।